शराब माफिया विकास एक सहयोगी के साथ पकड़ाया

शराब माफिया विकास एक सहयोगी के साथ पकड़ाया
Facebook WhatsApp


विकास पर हरसिद्धि थाना मे दर्ज है एक दर्जन शराब कांड के मामले
हरसिद्धि। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दर्जन भर कांड के अभियुक्त व शराब माफिया विकास सहनी पिता मिश्रीलाल सहनी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विकास हरसिद्धि थाना क्षेत्र के दामों वृत्ति गांव का निवासी है। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि विकास के एक सहयोगी उमेश राम पिता महेंद्र ग्राम दुबे टोला थाना संग्रामपुर को भी गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में भेजा जा रहा है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि विकास सहनी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह हरसिद्धि थाना में दर्जन भर कांडों का अभियुक्त है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page