हरसिद्धि में दुर्गा पूजा पर शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
हरसिद्धि।प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था को लेकर हरसिद्धि पुलिस ने रविवार की शाम मेंफ्लैग मार्च निकाला।नेतृत्व थाना अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा एवं अपर थाना अध्यक्ष सीमा कुमारी ने किया थानाध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में जितनी जगह पर पूजा पंडाल बनाकर पूजा अर्चना की जा रही है वहां हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस के द्वारा जिला के निर्देश के आलोक में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसमें हरसिद्धि थाना के सभी पदाधिकारी शामिल थे। प्रखंड क्षेत्र के सभी चौकीदार दफादार इस फ्लैग मार्च में भाग लिये। थाना अध्यक्ष ने कहा कि शांति व्यवस्था कायम करने के लिए सभी पूजा पंडाल पर चौकीदारों की ड्यूटी लगाई गई है।आज से दुर्गा मां की आंख खुलते ही सभी पूजा पंडाल पर पुलिसबल व अधिकारी की भी व्यवस्था किया जाएगी। कहीं से भी कोई अप्रिय घटना नहीं हो, इसके लिए पुलिस चुस्त दुरुस्त है, उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी को सचेत कर दिया गया है कि जहां-जहां पूजा पंडाल पर उनकी ड्यूटी लगी है,वहां ईमानदारी पूर्वक अपनी ड्यूटी निभाएंगे। उन्होंने गश्ती दल को भी आदेश दिया है कि हर संभव ज्यादा से ज्यादा पूजा पंडाल की ओर गस्ती करनी है।थाना अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि आप सभी लोग के सहयोग से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए । मौके पर अरेराज डीएसपी रवि कुमार, इंस्पेक्टर पूर्ण कम समर्थ भी फ्लैग मार्च में उपस्थित थे।

