यूपीएससी में 290 रैंक लाने वाले संजीव को ज्ञान ज्योति विधालय परिवार ने किया सम्मानित

यूपीएससी में 290 रैंक लाने वाले संजीव को ज्ञान ज्योति विधालय परिवार ने किया सम्मानित
Facebook WhatsApp

 सिकरहना। ज्ञान ज्योति उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को ‘शुभकामना सह शुभाशीष समारोह’ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा चैती छठ के अवसर पर छठ के गीत और स्वस्तिवाचन के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती पिठवा गांव निवासी एवं उक्त विद्यालय के 2017 में मैट्रिक पास करने वाले छात्र संजीव कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 290वीं रैंक आईएएस पद प्राप्त करने के आलोक में विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में संजीव कुमार एवं उनके माता-पिता तथा परिजनों का विद्यालय परिसर में गाजे-बाजे और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

विद्यालय के संचालक प्रेमचंद्र प्रसाद ने संजीव  को अंगवस्त्र,अशोक स्तंभ तथा संविधान की पुस्तक देखकर सम्मानित किया गया। वही उनके परिजनों को अंगवस्त्र,मोमेंटो एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। 

संजीव ने संबोधन में  कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता में परिवार और शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। मौके पर नागेश्वर प्रसाद, डाॅ. अरविंद कुमार, डाॅ. अशोक कुमार, मो. शरफुद्दीन, सरोज जायसवाल, राजदेव प्रसाद,अमानुल्लाह, प्रकाश सिंह काका समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page