कॉपरेटिव बैंक के लाखों रूपए गबन मामले में पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार
हरसिद्धि। थाना क्षेत्र में कॉपरेटिव बैंक से जुड़े बहुचर्चित गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जागापाकड़ के पूर्व पैक्स अध्यक्ष शीतल गिरी के पुत्र विपिन गिरी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कांड संख्या 87/24 दर्ज है, जिसमें कुल 45 लाख 48 हजार 548 रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, कॉपरेटिव बैंक में राशि के अनियमित लेन-देन और गबन की शिकायत के बाद यह मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान सामने आया कि बैंक से बड़ी रकम का गबन किया गया है, जिसमें शीतल गिरी, उनके पुत्र विपिन गिरी तथा पिंटू गिरी पुत्र विपिन गिरी की संलिप्तता पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने सभी आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया था।
प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष ऋषभ कुमार ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, इसी क्रम में विपिन गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया।छापेमारी में अपर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।

