स्वास्थ्य केंद में एचपीवी वैक्सीन का हुआ शुभारंभ,बेटियो को मिलेगी सुरक्षा
सुगौली। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एमए अशद द्वारा सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीन के टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह गार्डासील नाम की वैक्सीन है जो महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करती है।
प्रथम चरण में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को यह टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह टीकाकरण प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुगौली में नियमित रूप से दिया जाएगा। डॉ. अशद ने बताया कि यह वैक्सीन समय पर लगवाने से भविष्य में होने वाले कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
डॉ. अशद ने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ और सुरक्षित बनाना है। उन्होंने भरोसा जताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से यह अभियान सफल होगा और अधिक से अधिक किशोरियां इसका लाभ उठा सकेंगी।

