88 लीटर चुलाई शराब बरामद,500 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट 

88 लीटर चुलाई शराब बरामद,500 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध चुलाई शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सह आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सिसवा गांव से कुछ लोग चुलाई शराब लेकर गुजर रहे हैं। फलस्वरूप एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई कुशलेश पाण्डेय, कृष्ण मुरारी, लाल बहादुर सहित अन्य जवान शामिल थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए नेपाल की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल

को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया।जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे बोरे से 50 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।

   

वहीं दूसरी ओर, धनगढवा कौड़िहार पंचायत के भगवानपुर गांव में भी पुलिस ने छापेमारी कर 38 लीटर चुलाई शराब के साथ-साथ करीब 500 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page