आदापुर से चुराई गई बाईक बरामद
रक्सौल/पू.च.। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी की मोटर साइकिल बरामद किया हैं। इसकी जानकारी आईपीएस हेमंत सिंह ने देते हुए बताया कि सूचना मिली कि शहर के इस्लामपुर में कुछ लोग चोरी की बाईक की खरीद बिक्री कर रहे हैं।
नतीजतन एसआई कुशलेश पांडेय, कृष्ण मुरारी एवं जवानों ने छापेमारी कर एक अपाची बाईक बरामद किया। बाईक का नंबर बीआर 05 बीएम/ 3615 की जब जांच की गई तो पता चला कि उक्त मोटर साइकिल आदापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भवानीपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह की हैं। जिसने आदापुर थाना में कांड संख्या 115/26 दर्ज कराया है।

