इंडो-नेपाल फील्ड सर्वे टीम की पहली बैठक में संयुक्त रूप से लिए गए अहम निर्णय
मोतिहारी। मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, रक्सौल के कॉन्फ्रेंस हाल में मंगलवार को इंडो-नेपाल जॉइंट फील्ड सर्वे टीम की पहली बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में इंडियन साइड से सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बैठक में भाग लिया। वहीं नेपाल की तरफ से सीमावर्ती जिले सिराहा, धनुषा, माहोतरी, सरलाही, सप्तरी, रौनाहट, बारा, परसा और चितवन के चीफ डिस्टिक ऑफीसर (सीडीओ) भाग लिए।

भारतीय शिष्ट मंडल का नेतृत्व पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया। जबकि नेपाल की तरफ से सिराहा जिले के सीडीओ सुरेंद्र पौडेल ने नेपाल के शिष्ट मंडल का नेतृत्व किया। बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा शिष्ट मंडल के सभी पदाधिकारी गण का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, तत्पश्चात बैठक के निर्धारित बिंदुओं को एक-एक कर रखा गया एवं सभी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि 7 बाउंड्री वर्किंग ग्रुप के मैंडेट एवं 12 सर्वे ऑफिशियल कमेटी के रिकमेंडेशन के अनुसार फील्ड सर्वे टीम को कार्य करना है।

आज की बैठक में रिपेयरिंग आफ बाउंड्री पिलर्स, कंस्ट्रक्शन ऑफ बाउंड्री पिलर्स, रीलोकेशन ऑफ मिसिंग पिलर्स, रिकंस्ट्रक्शन ऑफ डैमेज पिलर्स, लार्ज स्केल मैपिंग यूजिंग और प्रिपरेशन ऑफ इंडो नेपाल बाउंड्री रेफरेंस फ्रेम के विषय पर सहमति बनी।

