नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
मोतिहारी। नशामुक्त अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मादक द्रव्यों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी तथा आजाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय जागरूकता अभियान एवं प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सहायक प्रशासी पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला समन्वयक (सामाजिक) राजीव रंजन झा, मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अरुण कुमार, मुंशी सिंह महाविद्यालय के एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. गौरव भारती तथा आज़ाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक कफील अहमद आज़ाद सहित बड़ी संख्या महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. अरुण कुमार ने नशे के कारणों, उसके दुष्प्रभावों एवं नशा मुक्ति के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। वही अन्य वक्ताओं ने भी इस मुद्दे पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।

