भारत विकास परिषद शाखा सुंदरम,मोतिहारी का चुनाव संपन्न

भारत विकास परिषद शाखा सुंदरम,मोतिहारी का चुनाव संपन्न
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। भारत विकास परिषद शाखा सुंदरम, मोतिहारी का सत्र 2026–27 के लिए चुनाव  सरस्वती शिशु निकेतन परिसर में  शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्षा डॉ. पुतुल सिन्हा, प्रांतीय महिला सहभागिता  धीरा गुप्ता, शाखा अध्यक्ष शिव किशोर सिंह, सचिव डॉ. मनीषा प्रसाद आर्या, संरक्षक पुण्यदेव प्रसाद यादव, वित्त सचिव डॉ. सतीश कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन एवं राष्ट्रगीत के साथ किया।

 

चुनाव  प्रांतीय महिला सहभागिता  धीरा गुप्ता ने संपन्न कराई, जिसमें वित्त सचिव पद के लिए डॉ. सतीश कुमार वर्मा, सचिव पद के लिए  नीरू तिवारी तथा अध्यक्ष पद के लिए पुण्यदेव प्रसाद यादव के नाम प्रस्तावित किए गए, जिन्हें उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया। निर्वाचन कार्यक्रम प्रांतीय महिला सहभागिता श्रीमती गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं और साथ में अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन  डॉ. मनीषा प्रसाद आर्या ने किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page