चार दिवसीय चैती छठ के तीसरे दिन व्रतियो ने आस्थाचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य 

चार दिवसीय चैती छठ के तीसरे दिन व्रतियो ने आस्थाचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य 
Facebook WhatsApp

-आस्था से सराबोर हुआ रक्सौल का सूर्य मंदिर छठ घाट

मोतिहारी/रक्सौल। लोक आस्था, पवित्रता और सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व के तीसरे दिन व्रतियो ने मंगलवार को भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। अब छठवर्ती बुधवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अन्न जल ग्रहण करेंगें।

जिला मुख्यालय स्थित घाटों को नगर निगम की ओर से सफाई कराई गई थी। इस अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं रक्सौल स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट  पर श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को विधि-विधानपूर्वक अर्घ्य अर्पित किया। सांध्य अर्घ्य के समय छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

 

 -“छठी मइया” के गीत और मंत्रोच्चारण से वातावरण हुआ भक्तिमय

 

समिति द्वारा घाट पर साफ-सफाई, आकर्षक तोरणद्वार, सजावट एवं विद्युत व्यवस्था का विशेष प्रबंध किये गये है।  समिति के सचिव शंभु प्रसाद चौरसिया एवं मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से बताया कि छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।  समिति का उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु इस महापर्व को श्रद्धा और सुकून के साथ संपन्न कर सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page