रसोई गैस के दाम में वृद्धि एवं किल्लत के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मार्च,किया पुतला दहन 

रसोई गैस के दाम में वृद्धि एवं किल्लत के विरोध में कांग्रेस ने निकाला मार्च,किया पुतला दहन 
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की जन-विरोधी नीतियों के कारण रसोई गैस सिलिंडरो के कीमतों में वृद्धि एवं किल्लत के खिलाफ मंगलवार को विरोध मार्च एवं पुतला दहन किया गया। विरोध मार्च कांग्रेस आश्रम बंजरिया पंडाल से निकल कर जानपुल चौक पहुंचा। तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन सरकार के विरोध में नारे लगाए गये।

इस अवसर पर श्री राय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने भारत को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प के हाथो गिरवी रख दिया है। जब रूस और ईरान सस्ते दाम पर कच्चा तेल और गैस, भारत को उपलब्ध कराता था तो ऐसी कौन सी  परिस्थिति उत्पन्न हो गई की मोदी महंगे दाम पर अमेरिका से कच्चा तेल और गैस खरीदने पर बाध्य है। 

पूर्वी चम्पारण के प्रभारी  मिथलेश कुमार निषाद और पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कहां कि गैस की उपलब्धता नही है, और सरकार इसे कालाबाजारी का नाम देकर अपना बचाव कर रही है। उपभोक्ता लम्बी-लम्बी लाईन में लगने पर मजबूर है, फिर भी उन लोगो को गैस नही मिल पा रहा है, जिससे आम जनता को  परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उपरोक्त कार्यक्रम में संगठन प्रभारी  शैलेन्द्र सिंह, प्रो. विजय शंकर पांडेय, डाॅ. अफरोज आलम, मो. अनवर आलम अंसारी, मो. आबिद हुसैन, महानगर अध्यक्ष रोमा खान,  ब्रजेन्द्र तिवारी, सत्येन्द्र तिवारी,  पप्पू मिश्र,  चुमन जायसवाल, मो. अजहर हुसैन, राहुल शर्मा, अजय झा, रमेश सहनी,  रघुनाथ गुप्ता, मो. आबिद मुखिया,  सरोज कुमार, गुड्डू सिंह, चन्देश्वर सिंह,  प्रशांत कुमार, नन्दकिशोर चौबे,विन्देश्वर सिंह, बृजमोहन सिंह, मनोज कुमार प्रसाद,  ब्रजेश श्रीवास्तव,  जागाराम शास्त्री, ऋषिकान्त तिवारी, रामबाबू सिंह,  संजय यादव, धनंजय तिवारी,  रामप्रवेश तिवारी,  गणेश केसरी, मो.नेयाज अहमद खान, अवधेश सिंह, शैलेश ठाकुर, संजीव ठाकुर, रविन्द्र नाथ तिवारी, निरज तिवारी, पिन्टू श्रीवास्तव, पप्पू ठाकुर सहित अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page