डब्लूटीआई ने किया मीडिया कर्मियों के लिए कार्यशाला का आयोजन।

डब्लूटीआई ने किया मीडिया कर्मियों के लिए कार्यशाला का आयोजन।
Facebook WhatsApp

बेतिया। वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्लूटीआई) एवं वाल्मीकि टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा कमंगलवार को होटल बोधि टी, नरकटियागंज में जमीनी स्तर के मीडिया कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का विषय था मानव-बड़े मांसाहारी सह-अस्तित्व पर मीडिया रिपोर्टिंग।इस अवसर पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर गौरव ओझा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा जमीनी मीडिया कर्मियों के लिए तैयार प्रशिक्षण पुस्तिका मानव-वन्यजीव संघर्ष और सह-अस्तित्व पर जिम्मेदार रिपोर्टिंग एवं जागरुकता (हिंदी एवं अंग्रेजी) का विमोचन किया गया।यह अनूठी पुस्तिका भारत के विविध परिदृश्यों-सुंदरबन के मैग्रोव, मध्य भारत के वन तथा तराई के घासस्थलों में मानव और वन्यजीवों के बीच सह-अस्तित्व की जटिलता को समझने और जिम्मेदार,संतुलित रिपोर्टिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार की गई है।मुख्य अतिथि गौरव ओझा ने संतुलित और जिम्मेदार मीडिया रिपोर्टिंग की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जमीनी स्तर के पत्रकार मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया की संरक्षण और सुरक्षा के प्रयासों से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में विगत एक दशक में वन्य जीवों की संख्या में वृद्धि दर्ज की है और टाइगर रिजर्व प्रबन्धन मानव-वन्यजीव संघर्ष के दुष्परिणामों को कम करने के लिए कई सार्थक प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रसारित करने से न केवल गलतफहमियों को रोका जा सकता है,बल्कि प्रभावी प्रबंधन में भी सहायता मिलती है।

डब्लूटीआई के निदेशक एवं चीफ इकोलोजिस्ट डॉ.समीर कुमार सिन्हा ने कार्यशाला की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व,चेस्टर जू और डार्विन इनिसिएटिव के साथ संचालित लिविंग विद लार्ज कार्निवोर -बड़े मांसाहारी जीवों के साथ सह-अस्तित्व परियोजना की जानकारी दी,जो वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वन क्षेत्र के तीन गांवों में संचालित है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह लोगों में अनावश्यक भय न उत्पन्न करे, बल्कि सह-अस्तित्व के उपायों और वैज्ञानिक तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करे।कार्यक्रम के शुरुआत में वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया डा. मेघना बद्द्योपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम का संचालन किया।संस्था के अखिल कुमार,शमीम अहमद, विवेक कुमार और रौनक कुमार सिंह ने इसके आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page