आय से अधिक संपत्ति मामले में शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानो पर निगरानी टीम ने की छापेमारी

आय से अधिक संपत्ति मामले में शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानो पर निगरानी टीम ने की छापेमारी
Facebook WhatsApp

पटना/शिवहर/मोतिहारी।निगरानी विभाग की विशेष टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिवहर जिला मुख्यालय शिवहर स्थित डीडीसी बृजेश कुमार के सरकारी आवास और समाहरणालय स्थित कार्यालय में सघन जांच की।दो घंटे से दोनों स्थानों पर जांच के दौरान टीम ने आभूषण और संपत्ति से जुड़े विभिन्न कागजात की जांच की। जांच अब भी चल रही हैं।

बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पटना से आई विशेष निगरानी इकाई द्वारा शिवहर के अलावा पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित डीडीसी के पैतृक आवास, सीतामढी जिले के मेहसौल गुमटी स्थित उनके ससुराल के आवास, पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया स्थित ठिकानो के साथ ही पटना स्थित उनके आवास की जांच की जा रही है।

निगरानी विभाग की इस कारवाई के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि डीडीसी बृजेश कुमार पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाने के जितवारपुर गांव के रहने वाले हैं। शिवहर से पूर्व वे सीतामढ़ी के डीडीसी के पद पर तैनात थे। इसके पूर्व वह पश्चिमी चंपारण जिले में लंबे समय तक जिला भू अर्जन पदाधिकारी के पद पर तैनात थे।फिलहाल निगरानी टीम की कारव

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page