बाइक चोरो ने स्टेट बैंक के समीप से हेडमास्टर की बाइक उड़ाई 

बाइक चोरो ने स्टेट बैंक के समीप से हेडमास्टर की बाइक उड़ाई 
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक के समीप से एक हेडमास्टर की बाइक अज्ञात चोर ने चुरा लिया। पीड़ित हेडमास्टर की पहचान दिनेश कुमार के रूप में हुई है, जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय धवही बाजार में कार्यरत हैं। वे बैंक से संबंधी कार्य से  पहुंचे थे, लेकिन जब वे  बाहर लौटे तो उनकी बाइक  गायब थी। बाइक की डिक्की में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज  थे।  पीड़ित  हेडमास्टर  ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page