जिले की दो छात्राएं  इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप टेन में शामिल होकर नाम किया रौशन 

जिले की दो छात्राएं  इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप टेन में शामिल होकर नाम किया रौशन 
Facebook WhatsApp

तुरकौलिया। जेएसके प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल की दो छात्राओं ने इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में जिला टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है। इनमे एक हरसिद्धि प्रखण्ड अंतर्गत जैल मुरारपुर निवासी रामनरेश साह व कांति देवी की पुत्री कृति कुमारी है। जबकि दूसरी छात्रा बिजुलपुर पंचायत के टिकुलिया गांव के नवल सिंह व मीना देवी की पुत्री सोनम कुमारी है। कृति कुमारी को 465 और सोनम कुमारी को 458 अंक प्राप्त हुआ है। दोनों छात्राओं के घर खुशी का माहौल है।

आसपास के लोगो को मिठाई खिला कर खुशी का इज़हार कर रहे है। दोनों छात्राओं ने प्रखण्ड, स्कूल, माता पिता और जिले का मानसम्मान बढ़ाई है। छात्रा कृति कुमारी ने बताई की उसके पिता किसान जबकि मां कुशल गृहणी है।  वह रोजाना 8 घंटे सेल्फ स्टडी और ऑन लाईन क्लास करती थी। शिक्षकों के मार्गदर्शन माता पिता और भाई के सहयोग से यह सफलता उसने पाई है। दसवीं की परीक्षा में 429 अंक प्राप्त हुआ था।मां कांति देवी ने कही की बेटियां बेटो से किसी भी क्षेत्र में कम नही है।  वही पिता ने कहा कि बेटी ने उनका सीना चौड़ा कर दिया है। दूसरी छात्रा सोनम कुमारी ने बताई की इंटर में उसको 91.6 प्रतिशत मार्क्स मिले है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page