रघुनाथपुर में सूखा नशा के विरुद्ध विशेष छापेमारी, झोपडीनुमा घर से बरामद हुआ गांजा

रघुनाथपुर में सूखा नशा के विरुद्ध विशेष छापेमारी, झोपडीनुमा घर से बरामद हुआ गांजा
Facebook WhatsApp

-दो कारोबारी चिन्हित, एफआईआर

तुरकौलिया। रघुनाथपुर थाना पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने वृता गिरि टोला स्थित एक झोपड़ीनुमा घर से 240 ग्राम गांजा बरामद किया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही मौके से  कारोबारी फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विशेष अभियान का नेतृत्व रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह ने किया। उनके नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। बकुल थाना अध्यक्ष अलका सिंह

पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से मनीष गिरि और वकील गिरि नामक दो आरोपी फरार हो गए। कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ दंडाधिकारी के रूप में बंजरिया के उर्वरक निरीक्षक नंदकिशोर सिंह भी मौजूद थे। जबकि अपर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार, दारोगा नीलम कुमारी, चौकीदार आलोक कुमार सहित अन्य पुलिस बल  अभियान में शामिल थे। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page