नीट में सफलता पाकर  वशी अख्तर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

नीट में सफलता पाकर  वशी अख्तर ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
Facebook WhatsApp

रक्सौल। प्रखंड क्षेत्र के धनगढवा कौड़ीहार पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव निवासी मोजामिल मियां के पुत्र वशी अख्तर ने वर्ष 2025 की नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसने ऑल इंडिया स्तर पर 17 हजार तथा ओबीसी वर्ग में 7 हजार रैंक प्राप्त की है। साधारण परिवार से आने वाले वशी की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उसकी इस सफलता पर सिसवा पैक्स अध्यक्ष चंचल राय एवं समाजसेवी सच्चिदानंद सिंह ने उन्हें माला व दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर बनना केवल एक परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि यह जिम्मेदारी, करुणा और सेवा से भरा जीवन चुनने का प्रतीक है।

वशी अख्तर का यह मुकाम उसके लंबे अध्ययन, आत्म-अनुशासन, त्याग, मौन संघर्ष और अटूट विश्वास का परिणाम है, जो आज सार्थक साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि वशी अख्तर की यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी और उन्हें भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख देगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page