चोरी की बाइक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार 

चोरी की बाइक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

-साइकिल पर लदी शराब बरामद

सिकरहाना। जितना थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया। वहीं, रात्रि गश्ती के दौरान भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब बरामद की गई।

जितना थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। ई-चालान मशीन से जांच करने पर मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट और चेसिस नंबर में भिन्नता पाई गई। इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।उसकी पहचान नेपाल के बारा जिले के सिमरौनगढ़ थाना अंतर्गत पकड़िया चिकनी निवासी ज़ौबाद अंसारी (पिता अंजारुल मियां) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक अन्य घटना में, जितना थाना पुलिस रात्रि गश्ती पर थी। सैनिक रोड स्थित रेंगनिया पोखर के पास एक संदिग्ध साइकिल खड़ी मिली। तलाशी लेने पर साइकिल पर लदी 300 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद हुई। प्रत्येक बोतल 300 मिलीलीटर की थी, जिससे कुल 90 लीटर शराब जब्त की गई। हालांकि, शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने जब्त शराब के संबंध में अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

सिकरहाना। जितना थाना पुलिस ने शनिवार को संध्या गश्ती के दौरान भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने सैनिक रोड तीयर नदी के पास से अवैध नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नेपाल गुलड़िया गांव निवासी राकेश यादव पिता लखींद्र यादव के रूप में हुई है। तस्कर के पास से कुल 15 बोतल रहर शराब मिली है। इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page