पतौरा बह्मकुमारी पाठशाला में डॉ. अंजू वर्मा की मनाईं गई पांचवी पुण्यतिथि
मोतिहारी। विगत 20 वर्षों से पतौरा में संचालित बीके पाठशाला में निमित्त संस्थापक टीचर डॉ. बीके अंजू वर्मा की पांचवीं स्मृति दिवस बड़े ही आत्मिक भाव से मनाई गई। पाठशाला में सर्वप्रथम 4 घंटे का योग भट्टी हुआ उसके बाद दैनिक मुरली वर्ग चला फिर बाबा और डॉक्टर अंजु वर्मा के निमित्त भोग लगाया गया। उपस्थित सभी ने श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पण कर श्रीमती स्व. वर्मा को याद किया। इस अवसर पर वैज्ञानिक डॉ. ब्रजेश्वर मिश्र, बीके विभा ने डाॅ.ने डॉ. अंजू वर्मा की जीवनी पर प्रकाश डाला।

संचालन के दौरान बीके अशोक वर्मा ने कहा कि मनुष्य का कर्म ही यादगार बनता है आज सेवा केंद्र पाठशाला के हर दीवार में डॉ. वर्मा का चेहरा दिखता है। वे चाहती थी कि हम जल्द से जल्द पुरुषार्थ क़ो तेज कर संपूर्णता को प्राप्त करे। उक्त अवसर पर बीके करुणा, बीके संजय, बीके पूनम, बीके अनीता, बीके रौशनी, बीके सिद्धार्थ, बीके सुमन, बीके नीलम, बीके निरुपमा, बीके वीणा त्रिपाठी, बीके हरिशंकर आदि उपस्थित थे।

