तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव 2026 का सांसद ने किया भव्य शुभारंभ
-जिला प्रशासन ने सभी के प्रति सम्मान एवं आभार प्रकट किया
मोतिहारी।तीन दिवसीय केसरिया महोत्सव का सांसद का सांसद राधा मोहन सिंह,विधायक प्रमोद कुमार, सचिंद्र प्रसाद सिंह,श्याम बाबू प्रसाद यादव, स्थानीय विधायक शालिनी मिश्रा, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, एडीएम पीसीआरओ, शैलेंद्र कुमार भारती, अनुमंडल पदाधिकारी चकिया शिवानी शुभम ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया। वही केसरिया महोत्सव में भाग लेने वाले लोगों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कहा कि सरकार अतीत में बौद्ध दर्शन से जुड़े स्थलों को विकसित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में केसरिया महोत्सव का आयोजन किया जाता है, आने वाले दिनों में पूर्वी चंपारण एक बड़ा पर्यटन स्थल बनेगा। इससे इंकार नहीं जा सकता है। आप सबों के सहयोग से लगातार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, आगे भी जारी रहेगा।
वही एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि यह महात्मा बुद्ध की तपोस्थली एवं महात्मा गांधी की कर्मभूमि है। इस भूमि पर आकर हमें खुशी है। अमन-चैन बहाल करना प्राथमिकताओं में है। आप सबों का सहयोग जरूरी है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा ने अतिथियों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सभी स्वागत किया। खासकर स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्री सिंह हमारे गार्जियन है। उन्होंने मोतिहारी में गांधी के रूप में अपनी पहचान बनाई है, उन्हीं के नेतृत्व में हम सभी विकास का कार्य कर रहे हैं।
वही राधा मोहन सिंह ने केसरिया के इतिहास पर चर्चा करते हुए मोदी सरकार की सराहना की कहा कि जब से भाजपा की सरकार केंद्र में आई है। ऐतिहासिक जगह का कायाकल्प हो रहा है। पूर्व की सरकार में इस तरह के कार्य नहीं किय गए। आने वाले दिनों में केसरिया एक ऐसा स्थल होगा, जो विश्व में अपनी पहचान दिखाएगा। उन्होंने यहां के लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप सबों का प्रयास ही हमें मजबूती देता है।
कलाकारों की प्रस्तुति में प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने लोगों को लोकगीत सुना कर जमकर तालियां बटोरी। इस अवसर पर विधायक प्रमोद कुमार श्याम बाबू यादव सचिंद्र प्रसाद सिंह साहित्य जिले के अधिकारी सहित चकिया अनुमंडल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

