भोपतपुर के जमुनिया से चोरी का टेंपो बरामद

भोपतपुर के जमुनिया से चोरी का टेंपो बरामद
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। भोपतपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक चोरी का टेंपो बरामद किया है। इस दौरान एक किशोर को डिटेन किया गया है। मामले में पुलिस की कारवाई आगे भी जारी है। पूछताछ में उक्त किशोर ने महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी है जिसके बिना पर अग्रेषित कारवाई की जा रही है।

वही उक्त किशोर को न्यायिक प्रक्रिया के साथ बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। यहां बता दे कि पिछले कुछ दिनों के अंदर भोपापुर थाना क्षेत्र से कई चोरी के वाहन को जब्त किया गया। वही कई लोग हिरासत में लिए गए। जब्त चोरी के वाहनों में स्कॉर्पियो सहित कई चारपहिया वाहन और मोटरसाइकिल शामिल है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page