राधा संकीर्तन ही कलयुग में प्रशस्त करेगा मोक्ष का मार्ग:सुश्री शक्तिश्वरी
मोतिहारी। परम श्रद्धेय जगत गुरु श्री राम कृपालु जी महाराज प्रेम मंदिर वृन्दावन की छायारूपी शिष्या सुश्री शक्तिश्वरी देवी की राधा-कृष्ण कथा का आयोजन विराट नगर श्री जी सत्यसंग समिति के द्वारा सीकरीया फार्मेसी कॉलेज के राधा कॉन्फ्रेन्स हॉल में राधा-कृष्ण कथा का शनिवार अंतिम दिन था। देवी जी ने राधा रानी के विषय पर पूर्ण व्याख्या करते हुए उनके साथ कृष्ण और राधा के समुचित प्रसंगो का विस्तृत रूप से चित्रण किया। श्रद्धालु राधे-राधे गोविन्द के भजन कीर्तन पर मग्न होकर झूमने नाचने लगे।

समूचा हाॅल राधामय हो गया। देवी जी ने कहा कि राधा नाम संकीर्तन ही हमारे मोक्ष के मार्ग को इस कलयुग में प्रसस्त करेगा। हमारे घर में खुशियां दिखेगी। इसलिए राधा-रानी के चरणों में उज्वल भविष्य के लिए अपना स्थान बनाये।
चक्रवर्ती सम्राट धर्म विभूषण आचार्य डॉ. शंभूनाथ सीकारीया ने अपनी लिखित गीता दर्पण और गुरु दर्पण दोनों पुस्तकें देवी जी को सप्रेम भेंट की। अंतिम दिन पर श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा थी। इस अवसर पर उप मेयर डॉ. लाल बाबू प्रसाद, भाजपा युवा नेता यमुना सीकरीया, आनंद केडिया,पत्रकार चंद्र भूषण पांडे, प्रो. रामनिरंजन पांडेय, जदयू के दीपक पटेल, श्याम जैन, अनिरुद्ध लोहिया, सोनू अग्रवाल, प्रमोद जैन, शैल जैन, प्रदीप सिंह, सुनील कुमार, विकास कुमार, शशि पटेल, अनिल प्रसाद के साथ शहर के बुद्धिजीवी और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित थी।

