मधुबन एवं घोड़ासहन पुलिस की कारवाई में बाइक चोर गिरफ्तार

मधुबन एवं घोड़ासहन पुलिस की कारवाई में बाइक चोर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मधुबन और घोड़ासहन थाना पुलिस ने बाईक चोरी के मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही एक चोरी की बाईक भी जब्त की गई है। बताया गया है कि मधुबन थाना क्षेत्र से मुकेश कुमार कुशवाहा की बाइक चोरी ही गई थी, इस मामले में मुकेश ने एफआईआर दर्ज कराया था।

पुलिस ने बाईक चोरी से जुड़े बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए खुफिया तंत्र के द्वारा अपना जाल बिछाते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,  माना जा रहा है कि पुलिस की इस कारवाई में कुछ अन्य वाहन चोरी से जुड़े संदिग्ध की गिरफ्तारी होगी।

फिलवक्त गिरफ्तार तीनों संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। वहीं घोड़ासहन पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के शेखावना के शेख सरफुल्लाह को चोरी की एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त बदमाश से पूछताछ के आधार पर बाइक चोरी मामले से जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आई है, जिसके विरुद्ध कारवाई की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page