पुलिस की छापेमारी में 110 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ युवक गिरफ्तार
-अपाची बाइक पर ले जाई जा रही थी चुलाई शराब
सुगौली। थाना की पुलिस ने शराब कारोबार की गुप्त सूचना मिलने के बाद गिद्दा गांव में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने राजू महतो को एक अपाची मोटरसाइकिल पर 110 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में शराब के साथ आरोपी को मौके से पकड़ा गया। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार,शराब कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है और इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

