आंधी-पानी और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में मायूसी 

आंधी-पानी और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में मायूसी 
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। बेमौसम आंधी, ओलावृष्टि के बीच हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। अचानक बदले मौसम के कारण सबसे अधिक नुकसान मक्का की फसल को हुआ है, जिससे किसान काफी चिंतित और मायूस नजर आ रहे हैं।

किसान हीरालाल सिंह ने बताया कि उनके खेत में लगी मक्का की फसल काफी अच्छी स्थिति में थी, लेकिन तेज हवा और बारिश के कारण पूरी फसल जमीन पर गिर गई। उन्होंने कहा कि इस नुकसान से उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ेगी।

इसी तरह दुदही गांव के किसान ब्रज किशोर कुशवाहा ने भी बताया कि तेज आंधी के कारण उनकी मक्का की फसल पूरी तरह प्रभावित हुई है। फसल के गिर जाने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। जबकि गायघाट क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण सब्जियों की फसल को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है।साथ ही आम-लीची तेलहन,मसूर और गेहूँ की फसलो को भी व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि इस तरह के बेमौसम बारिश ने उनकी उम्मीदों को तोड़ दिया है।

लगातार हो रहे इस तरह के मौसम बदलाव से क्षेत्र के किसानों में निराशा का माहौल है। किसानों ने प्रशासन से क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page