ईद-उल- फितर का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक आपसी भाईचारे के बीच शांतिपूर्ण संपन्न 

ईद-उल- फितर का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक आपसी भाईचारे के बीच शांतिपूर्ण संपन्न 
Facebook WhatsApp

-नमाजियों ने हाथ उठाकर मांगी अमन-चैन की दुआएं 

– सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए गए थे पुख्ता इंतजाम 

मोतिहारी। ईद-उल-फितर का जिलेभर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रशासनिक चाक चौबंद देखी गई। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती के अतिरिक्त गश्ती दल लगातार विधि व्यवस्था संधारण में तत्पर दिखे। फलस्वरूप कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

जिला मुख्यालय स्थित छतौनी थाना अंतर्गत मठिया जिरात बड़ी ईदगाह में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में नमाज में शामिल होने के लिए लोग पहुंचने लगे। नमाज में शामिल लोगों ने हाथ उठा कर देश, समाज और समुदाय की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।

ईद का उत्साह अमूमन सभी में देखा गया, लेकिन बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।  नए परिधान में पहुंचे बच्चे सेल्फी लेते नजर आए। मठिया स्थित ईदगाह पर सदर एसडीओ निशांत सिहारा, एसडीओ  दिलीप सिंह, छतौनी थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सहित महापौर प्रीति कुमारी, उप महापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद, कांग्रेस अध्यक्ष गप्पू राय सहित बड़ी संख्या में हिन्दू एवं मुस्लिम समाज के लोग मौजूद थे। हालांकि नमाज के कुछ देर के बाद से बारिश होने लगी बावजूद बारिश भी ईद के उत्सव को नहीं रोक पाई। लोगों ने घरों में सेवईयां और अन्य  व्यंजनों का लुत्फ उठाया। रिश्तेदारों और मित्रों के घर जाकर ईद की बधाई देने का क्रम भी देर शाम तक चलता रहा। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page