समारोहपूर्वक आज मनाया जाएगा बिहार दिवस, तैयारी पूरी 

समारोहपूर्वक आज मनाया जाएगा बिहार दिवस, तैयारी पूरी 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। 114 वर्ष पूर्व  22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर बिहार एक प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया था।  नए प्रांत के गठन के उपलक्ष में 22 मार्च को बिहार दिवस का आयोजन एक उत्सव के रूप में किया जाता है, जिसमें बिहार के गौरवशाली इतिहास और परंपरा को जानने और सीखने के साथ-साथ भविष्य के लिए एक नई दिशा तय करने का अवसर प्राप्त होता है।

पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन बिहार दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित कर रहा है, जिसमें जिला स्तर से लेकर प्रखंड एवं विद्यालय स्तर पर भी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है।जिला स्तर पर 8:00 बजे सुबह में समाहरणालय परिसर से स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली जाएगी, वहीं 9:30 बजे वृक्षारोपण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।दिन में 11:00 बजे से 1:00 बजे अपराह्न तक पेंटिंग प्रतियोगिता, 1:00 से 3:00 बजे अपराह्न तक क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता तथा 3:00 से 5:00 बजे अपराह्न तक रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संध्या 5:00 बजे महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह (ऑडिटोरियम)  में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में जिलावासियों से बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की  है। इसके पूर्व  जिलाधिकारी ने बैठकों में सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया है,कि बिहार दिवस के अवसर पर सभी कार्यालय की साफ-सफाई सहित उसे सजाने संवारने का कार्य सुनिश्चित करेंगे। जाहिर है कि बिहार दिवस के अवसर पर अनुमंडल, प्रखंड एवं विद्यालय स्तर पर भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

      

 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page