एलएनडी कॉलेज के छात्र हिमांशु ने बढ़ाया पूरे चंपारण का मान

एलएनडी कॉलेज के छात्र हिमांशु ने बढ़ाया पूरे चंपारण का मान
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण।जिले के पताही प्रखंड खोड़ी पाकड़ गांव में मोहन सिंह और रीता देवी के पुत्र हिमांशु कुमार ने विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाकर चंपारण सहित पूरे बाबासाहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय को भी गौरवान्वित किया है।

19 मार्च को बिहार विधान सभा में आयोजित प्रतियोगिता में बिहार के 37 जिलों से 185 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। पूर्वी चंपारण के तरफ से एल एन डी कॉलेज के हिमांशु कुमार,सौरभ कुमार, मानसी कुमारी, मुंशी सिंह महाविद्यालय से मुन्नी भारती तथा एस आर ए पी कॉलेज बारा चकिया से दीपक कुमार ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उल्लेखनीय है, कि विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण में वे देश की संसद में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। बिहार विधान सभा में अपने भाषण में हिमांशु ने देश की बजट को युवा केंद्रित बनाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि बजट केवल अंकों का हिसाब नहीं होता,अपितु यह राष्ट्र के भविष्य का खाका होता है और जब उस ख़ाके के केंद्र में युवा होंगे तो विकास की गति अपने आप तेज हो जाती है।

उन्होंने आगे कहा कि 2047 का भारत कैसा होगा यह केवल समय तय नहीं करेगा बल्कि बजट और आज का युवा मिलकर तय करेंगे। हिमांशु की सफलता पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो (डॉ) मृगेंद्र कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि हिमांशु की सफलता और विद्यार्थियों के लिए कई मायने में प्रेरणादायी है। हिमांशु नियमित रूप से अपने प्राध्यापकों के संपर्क में रहकर विचार विमर्श करते है,जिससे उन्हे नई नई चीजें सीखने समझने का मौका मिलता है।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रविरंजन सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि हिमांशु एनएसएस का भी बढ़िया और कर्तव्यनिष्ठ स्वयंसेवक रहा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी हिमांशु चंपारण का परचम लहराएगा। महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि हिमांशु के सफलता से महाविद्यालय में उत्साह का माहौल है और विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ा है। महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित सभी कर्मियों ने भी हिमांशु को बधाई दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page