सूर्य मंदिर समिति की हुई बैठक,चैती छठ की तैयारी को लेकर हुई चर्चा  

सूर्य मंदिर समिति की हुई बैठक,चैती छठ की तैयारी को लेकर हुई चर्चा  
Facebook WhatsApp

रक्सौल। थाना परिसर स्थित सूर्य मंदिर समिति की कार्यकारिणी बैठक पदेन अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक  प्रमोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संरक्षक सह अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, थानाध्यक्ष हेमंत सिंह (एएसपी) सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति रही।

विधायक श्री सिन्हा चैती छठ पूजा को लेकर सूर्य मंदिर स्थित छठ घाट की साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार एवं थानाध्यक्ष हेमंत सिंह (एएसपी) ने छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने तथा छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। मंदिर समिति के सचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया, कोषाध्यक्ष गणेश अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से बताया कि मंदिर परिसर एवं तालाब की साफ-सफाई कई दिनों से जारी है। छठ पूजा से पूर्व भव्य पंडाल निर्माण एवं विद्युत सज्जा की भी व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में सिटी मैनेजर अविनाश कुमार, स्वच्छता प्रभारी कन्हैया यादव, वार्ड पार्षद सुरेश कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, नगर परिषद सहित सचिव शम्भु प्रसाद चौरसिया, कोषाध्यक्ष गणेश अग्रवाल, राकेश कुशवाहा,अध्यक्ष चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी, दिनेश कुमार धानोठिया, रवि गुप्ता, गुड्डू खेतान, अजय पटेल, कमलेश कुमार एवं भोला साह समेत समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page