गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी किसी सूरत में  बर्दास्त नहीं:एसडीएम 

गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी किसी सूरत में  बर्दास्त नहीं:एसडीएम 
Facebook WhatsApp

-बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के आधार पर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराएं 

मोतिहारी। सदर अनुमंडल पदाधिकारी, निशांत सिहारा के द्वारा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में अनुमंडल अंतर्गत संचालित सभी गैस एजेंसी के संचालकों के साथ सदर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में बैठक हुई। जिसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया कि गैस एजेंसी घरेलू गैस सिलेंडर का होम डिलीवरी सुनिश्चित करें।

सभी गैस वितरक एजेंसी को  निर्देश दिया गया  कि नियमानुसार ऑनलाईन बुकिंग के पश्चात ससमय घरेलू गैस सिंलिडर की होम डिलिवरी सुनिश्चित कराई जाए। जिसका बुकिंग पहले किया गया है, फर्स्ट इन फार्स्ट आउट का अनुपालन करते हुए उनको पहले गैस उपलब्ध कराई जाए।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अगर कहीं समस्या है तो तत्काल स्थानीय थाना को सूचित करें, जरूरत के अनुसार वहां पुलिस बल तैनाती की जाएगी। पदाधिकारी  लगातार गैस एजेंसी पर बुकिंग एवं डिलीवरी सिस्टम की जांच करेंगे एवं अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा है कि जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष 06252- 242418 पर लगातार सुबह 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक संचालित है, जिस पर सूचना दी जा सकती है,जिसका त्वरित समाधान किया जा रहा है।

जमाखोरी, कालाबाजारी, घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग की शिकायत करने हेतु एवं घरेलू गैस निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मिलने की शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी उपस्थित थे।  अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज एवं अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल की अध्यक्षता में वहां भी अनुमंडल अंतर्गत संचालित गैस एजेंसी के संचालक साथ बैठक कर उपरोक्त सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page