मोतिहारी नगर की स्वच्छता,सुंदरता सहित सड़क-नालो के निमार्ण के लिए नगर निगम ने भारी-भरकम बजट पारित किया

मोतिहारी नगर की स्वच्छता,सुंदरता सहित सड़क-नालो के निमार्ण के लिए नगर निगम ने भारी-भरकम बजट पारित किया
Facebook WhatsApp

 

– शहर एवं सभी वार्डो के चौमुखी विकास के लिए 208 करोड़ का बजट पारित 

मोतिहारी। नगर निगम के सभागार में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड की बैठक महापौर प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में  सम्पन्न हुई। बैठक में  उप महापौर लालबाबू प्रसाद, नगर आयुक्त आशीष कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य‌ सहित सभी पार्षद,  निगम के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थिति थे।

इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मोतिहारी नगर निगम का बजट प्रस्तुत किया गया, जिसके अंतर्गत 208 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। विस्तृत प्रावधान के अनुसार कुल अनुमानित आय 377 करोड़ 49 लाख रुपये तथा कुल अनुमानित व्यय 208 करोड़ 21 लाख रुपये रखा गया है, जिससे 169 करोड़ 28 लाख रुपये के अधिशेष का अनुमान है।

यह बजट नगर के विकासात्मक कार्यों को नई गति प्रदान करेगा। प्रस्तुत बजट में नगर को विकसित, स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं नागरिक हितैषी बनाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल किया गया है। इनमें नई सड़कों एवं नालों के निर्माण हेतु 72 करोड़ रुपये, साफ-सफाई के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद हेतु 17 करोड़ 90 लाख रुपये, जलापूर्ति सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु 5 करोड़ रुपये तथा स्ट्रीट लाइट प्रबंधन के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसके अतिरिक्त कचरा निष्पादन के लिए एमआरएफ  एवं कम्पोस्ट प्लांट स्थापना हेतु 12 करोड़ रुपये तथा पार्कों के निर्माण एवं सौंदर्याकरण के लिए 3 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। जबकि जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए मरीजों के लिए एम्बुलेंस सेवा तथा मृत व्यक्तियों को मोक्षधाम तक पहुंचाने हेतु शव वाहन सेवा के लिए 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए परामर्श केंद्र की स्थापना तथा शिक्षा के क्षेत्र में नए पुस्तकालयों की स्थापना हेतु भी 50 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।

मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए 5 लाख रुपये तथा खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी 5 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। नगर की स्वच्छ और सुदृढ़ बनाने के लिए लगभग 21 करोड़ रुपये व्यय किए जाने की संभावना जताई गई है, जिससे शहर को साफ, सुंदर और स्वच्छ बनाने के प्रयासों को बल मिलेगा। अंत में, महापौर प्रीति कुमारी एवं सदन में उपस्थित उप महापौर एंव पार्षदगण के द्वारा वृत्तीय वर्ष 2026-2027 के बजट को सर्व सहमति से पारित किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page