सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई, 622 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

सूखा नशा के खिलाफ कार्रवाई, 622 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। रघुनाथपुर थाना पुलिस ने सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हरदिया मठ के समीप छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरदिया निवासी अरुण बैठा के रूप में हुई है, जो अपने भुजा दुकान की आड़ में गांजा बेचने का अवैध कारोबार चला रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरुण बैठा अपने दुकान में मादक पदार्थ रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और तत्काल हरदिया मठ के पास स्थित दुकान पर छापेमारी के लिए पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अरुण बैठा के रूप में की गई। इसके बाद पुलिस ने उसकी दुकान की तलाशी ली, जहां से कुल 622 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि सूखा नशा के विरुद्ध थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page