वंदे भारत ट्रेन पर एकबार फिर हुआ पथराव

वंदे भारत ट्रेन पर एकबार फिर हुआ पथराव
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर एकबार फिर पत्थर से हमला किया गया है।उक्त घटना मुजफ्फरपुर और मोतीपुर के बीच हुई है,जहां 26501 गोरखपुर-पाटलिपुत्रा वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया।

मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेलखंड पर हुई इस वारदात की रिपोर्ट बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ में दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की पहचान में जुट गई है। मोतिहारी आरपीएफ इंस्पेक्टर भरत प्रसाद ने मामले की पुष्टि करते हुए गहन जांच शुरू हो जाने की जानकारी दी है।

इंस्पेक्टर भरत प्रसाद ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात स्कॉर्ट पार्टी, गार्ड एवं ट्रेन मैनेजर से घटना की जानकारी मिली। स्कॉर्ट पार्टी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। इसके लिए एक टीम को गोरखपुर भेजा गया है। बदमाशों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है,कि वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी रूट पर वंदे भारत ट्रेन को बदमाशों ने निशाना बनाया है। पत्थर के प्रहार से बॉगी के शीशे टूट गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया।

गुरुवार की घटना के बारे में बताया जा रहा है कि शाम को ट्रेन मुजफ्फरपुर से निकली रास्ते में कांटी स्टेशन के आस पास एक सुनसान इलाके में ट्रेन पर पत्थरों की बौछाड़ होने लगी। एक पत्थर कोच सी-5 की खिड़की पर लग गई जिससे सिक्योरिटी कांच टूट गया। ट्रेन के भीतर अफरा तफरी मच गई। पत्थर से बचने के लिए यात्री सीटों के नीचे छिपने लगे। बच्चों को भी सीट से उतार कर नीचे सुला दिया गया। हालांकि पत्थरबाजी ज्यादा देर तक नहीं की गई।

घटना की सूचना मिलने पर टीटीई, आरपीएफ स्कॉर्ट पार्टी के जवान कोच में पहुंचे और यात्रियों को समझा बुझाकर कर स्थिति समान्य किया। मोतिहारी पहुंचने पर टेक्निकल टीम ने प्रभावित कोच का जायजा लिया। यात्रियों से घटना के बारे में जानकारी ली गई और साक्ष्यों का संकलन भी किया गया।

आरपीएफ की टीम ने जायजा लिया। छानबीन के बाद ट्रेन को गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया गया। इंस्पेक्टर भरत प्रसाद ने कहा कि जल्द ही बदमाशों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। यात्रियों ने भी हाई स्पीड प्रीमियम ट्रेनों को निशाना बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page