बलुआ ओवरब्रिज पर तिरंगा लाईट का सांसद ने शुभारंभ किया

बलुआ ओवरब्रिज पर तिरंगा लाईट का सांसद ने शुभारंभ किया
Facebook WhatsApp



मोतिहारी।ओवरब्रिज पर शहर के बिजली पोलों पर सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से तिरंगा लाइट लगाये जाने की शुरुआत शनिवार को सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने किया। मौके पर सांसद श्री सिंह ने कहा कि आज तिरंगा लाइट लगाए जाने की शुरुआत हुई है। इस तरह के लाइट शहर के सभी पोलों पर लगा कर शहर की सज्जावट की जायेगी और आने वाले समय में शहर का एक अलग दृश्य दिखेगा।

उक्त अवसर पर नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्वेता भारती, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, गुलरेज शहजाद, पंकज सिन्हा, रोहित शर्मा, राकेश सिंह, जय सिंह, रोचक झा, मुजाहिद आलम, संजू निषाद, मुकुल वर्मा, शंभू सर्राफ, संतोष सिंह, रोचक झा, चंदन सिंह, सुदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page