स्नातक एवं इंटर पास बेरोजगारो को मिलने लगा प्रतिमाह 1 हजार की राशि
-श्रम संसाधन विभाग की ओर से योजना शुरू
मोतिहारी। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत स्नातक उर्तीण, युवक/युवतियों सहित पूर्व से इंटर उत्तीर्ण को रोजगार तलाश के लिए भत्ता का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना के तहत 20-25 वर्ष के आयु के युवक/युवती, जो राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयो से उत्तीर्ण है। उन्हे 1000 रूपये प्रतिमाह की दर से अधिकतम 02 वर्षों तक योजना का लाभ दिया जायेगा। वहीं श्रम संसाधन विभाग, बिहार द्वारा निःशुल्क कौशल विकास से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

