धूमधाम से मनाया जाएगा बापूधाम महोत्सव-2025

धूमधाम से मनाया जाएगा बापूधाम महोत्सव-2025
Facebook WhatsApp


-02,अक्टूबर को सम्मान समारोह के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का होगा आगाज
’’भजन सम्राट अनूप जलोटा एवं बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी को सुन सकेंगे लोग
-गांधी मैदान को सांसद सहित अधिकारियों ने लिया जायजा

मोतिहारी। स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में विधायक प्रमोद कुमार, डीएम एवं एसपी सहित वरीय अधिकारियों के साथ परिसदन
में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 02 अक्टूबर से 04 अक्टूबर तक बापूधाम महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। तत्पश्चात कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी के अनुसार 02 अक्टूबर को 10 बजे पूर्वाहन में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियो के सम्मान के साथ समारोह का आयोजन शुरू किया जायेगा।

आयोजन गांधी स्मारक मोतिहारी में सुनिश्चित किया गया, जबकि 3 बजे अपराह्न सांसद खेल महोत्सव का समापन गांधी मैदान में किया जाएगा। वहीं शाम 7 बजे से गांधी स्मारक में स्थानीय कलाकारों का सम्मान किया जायेगा।

वहीं दुसरे दिन 3 अक्टूबर को संध्या 5 बजे से स्थानीय कलाकार गांधी मैदान में अपनी प्रस्तुति देंगे। तपश्चात अपराह्न 7 बजे से ख्याति प्राप्त भजन सम्राट अनूप जलोटा भजन एव गजल से महफील को उंचाई पर पहुंचायेंगे। 04 अक्टूबर को गांधी मैदान में अपराह्न 5 बजे स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी। अपराह्न 7 बजे प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी की प्रस्तुति होगी। सांसद राधा मोहन सिंह, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव,उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती, पुलिस उप अधीक्षक दिलीप कुमार के द्वारा कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान का निरीक्षण किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page