सुगौली में गन्ने के खेत से युवक का शव बरामद
चचेरे भाई पर लगा टुनटुन की हत्या आरोप,
सुगौली।थाना क्षेत्र के सुकुल पाकड़ पंचायत के बेलवतिया पखरिया टोला वार्ड 7 में शुक्रवार को एक युवक का शव गन्ने की खेत से बरामद किया गया। युवक की पहचान सुरेश सहनी के 20 वर्षीय पुत्र टुनटुन कुमार के रूप में हुई है। परिजनो ने उसकी हत्या का आरोप उसके चचेरे भाई देवानंद व अन्य साथियों पर लगाया है। पुलिस ने त्वतरित कारवाई करते हुए आरोपित चचेरे भाई देवानन्द सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार टुनटुन कुमार 25 सितंबर गुरुवार की शाम को घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन दो दिनों तक उसका कोई पता नहीं चला।तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह गांव की महिलाएं बगल के सरेह में घास काटने खेत की ओर गईं। जहां गन्ने के खेत से दुर्गंध आने पर जब वे पास गईं तो टुनटुन का शव पड़ा मिला।हत्या के बाद उसके चेहरे पर तेजाब डालकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। शव देखकर गांव में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम को बुलाने की बात कही गई। वहीं सीओ कुंदन कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।मृतक के शरीर पर गहरे जख्मों के निशान थे।जिससे साफ है कि उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई है। परिजनों ने संदेह जताते हुए बताया कि हत्या में उसके चचेरे भाई देवानंद समेत कई लोग शामिल हैं। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

