दहेज मे रुपया नहीं मिलने पर ससुराल वालो ने महिला को मारपीट कर घर से निकाला,पति गिरफ्तार
मामले मे जख्मी महिला ने दर्ज कराया एफआईआर, पति सहित नौ नामजद
तुरकौलिया।थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर बंदरहा गाँव मे एक शराबी पति अपने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। जख्मी महिला का इलाज सीएचसी तुरकौलिया मे
किया गया। मामले मे पीड़ित महिला विजय साह की पत्नी सुगंति देवी ने थाना मे आवेदन देकर एफ आई आर दर्ज कराई है। जख्मी महिला ने बताया कि उसका पति शराबी है। उसे चार बच्चे है। ससुराल वाले मैयका से पैसा लाने को कहते है। पैसा नहीं लाने पर हत्या कर फेंक देने की धमकी देते रहे है। इसी दौरान गुरुवार की रात उसका पति विजय गांडसी से उसकी हत्या करने के लिए वार किया। बचाव की तो उसके पैर पर गढ़सी लगी। इसी बीच उसके ससुर भिखारी साह, सास संपाती देवी, भसूर उमेश साह, नरेश साह, रमेश साह, दिनेश साह, गोतनी गोदी देवी व प्रमिला देवी घर मे बंदकर मारपीट कर जख्मी कर दिया। वह अपने चारो बच्चे के साथ मायके मे रह रही है। पुलिस ने त्वरित करवाई कर आरोपी विजय को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि करीब पांच माह पूर्व भी सुगंति के साथ उसका पति मारपीट किया था। मामले मे वह जेल मे बंद था। पांच दिन पूर्व वह जेल से बाहर आया है। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि पकडे गए आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।

