पशु टीकाकर्मी हड़ताल पर, एफएमडी टीकाकरण कार्य बाधित 

पशु टीकाकर्मी हड़ताल पर, एफएमडी टीकाकरण कार्य बाधित 
Facebook WhatsApp

सुगौली। प्रखंड क्षेत्र में पशु टीकाकर्मियों की हड़ताल जारी रहने के कारण बुधवार को भी एफएमडी टीकाकरण की शुरुआत नही हो सकी। पशु टीकाकर्मी अवधेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सरकार हमलोगों से कोई भी पशु टीकाकरण कार्य करा लेती है।

परन्तु समय पर मानदेय का भुगतान नहीं करती है। टीकाकर्मी अगर जिला पशुपालन कार्यालय में मानदेय के लिए संपर्क करते है तो अधिकारी डांट फटकार कर भगा देते है। उन्होंने कहा की सरकार के उदासीन रवैया के कारण सभी टीकाकर्मी,एफएमडी टीकाकरण कार्य नहीं करने का फैसला किये है। 

ज़ब तक सरकार 2013 में नस्लवार पशुगणना कार्य का पैसा, 2019 व 2021 के बीच हुए पीपीआर टीकाकरण कार्य का पैसा, गाय, भैंस को लगने वाले पशु ईयर टैग का पैसा एवं इक्कीसवीं पशु गणना कार्य का पैसा भुगतान नहीं करती है,तब तक  कोई भी टीकाकरण कार्य नहीं करेंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page