पंचायती राज विभाग का तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न
सुगौली। पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार एवं पंचायती राज विभाग बिहार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवम कार्यक्रमों से सम्बंधित संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों और कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को समाप्त हो गया। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण प्रखंड परिसर स्थित सभागार में चल रहा था, जिसके तीसरे दिन सरपंच,उपसरपंच,न्यायमित्र और कचहरी सचिव को प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण प्रति वर्ष राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि लिंग संबंधित,स्वंयसेवी सहायता समूह और ई ग्राम कचहरी के विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन ग्राम कचहरी के सरपंच,उप सरपंच,न्यायमित्र और कचहरी सचिव को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने वालों में संदीप कुमार धनराज कुमार और मंजित सिंह मौजूद थे।
जबकि प्रशिक्षण लेने वालों में न्यायमित्र संजय कुमार, अरविन्द कुमार,राजेश प्रसाद, अकबर अली,शीला सिन्हा, रंजू कुमारी,सुनीता कुमारी, ओम प्रकाश,उदय चौधरी।, नीरज सिंह,शम्भू शरण प्रसाद और सुबोध कुमार और सचिव उमेश कुमार,कुमार गोविंद,श्याम सुंदर,रीता कुमारी,मंजु कुमारी,मो कयूम, पुष्पेंद्र कुमार,सरपंच रूपनारायण प्रसाद,ओम प्रकाश सिंह,राजेन्द्र प्रसाद, महेन्द्र सहनी,सोनी देवी सहित अन्य मौजूदगी रही।

