शराब पीकर हंगामा करते सात पियक़्कड गिरफ्तार
सिकरहाना। जितना थाना पुलिस ने जोलगांवा चौक से शराब पीकर हंगामा करते सात पियक़्कड को गिरफ्तार कर लिया गया।
उक्त पियक़्कडो की पहचान जितना थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी सीपी सिंह पिता रामचंद्र सिंह, मुन्ना कुमार पिता पांचू साह, छौडादानों थाना क्षेत्र के एकदड़ी गांव निवासी मुन्ना कुमार यादव पिता हरेंद्र राय, जेबुला अंसारी पिता मंसूर आलम, लखौरा थाना क्षेत्र के गोला पकरिया गांव निवासी गुड्डू दास पिता सिकंदर दास, नितेश कुमार पिता दुर्गा दास शामिल है। सभी को न्यायालय में उप स्थापना हेतु भेज दिया गया। जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी है।

