चार दिन पूर्व पकड़े गए थिनर लोडेड टैंकर पर  पुलिस ने की कार्रवाई

चार दिन पूर्व पकड़े गए थिनर लोडेड टैंकर पर  पुलिस ने की कार्रवाई
Facebook WhatsApp

-टैंकर मालिक,चालक और एक अन्य प्राथमिकी,

-न्यायिक हिरासत में भेजा गया चालक 

सुगौली।थाना क्षेत्र के फुलवरिया से जब्त  टैंकर  चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर टैंकर को जप्त कर लिया है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि  मामले में ट्रक मालिक, गोदाम मालिक और चालक रविन्द्र कुमार सहित अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के फुलवरिया में तेल कटिंग की सूचना थानाध्यक्ष को रविवार को मिली थी।  सूचना मिलते हीं फुलवरिया पहुंच कर टैंकर को जब्त कर लिया गया। तत्पश्चात वरीय अधिकारी को इसकी जानकारी दी गई। बताया गया  कि जप्त टेंकर में एथनॉल और सभी कागजातों की सत्यापन कराई गई।जिसमें कई त्रुटि पाई गई। फलस्वरूप वरीय अधिकारी के निर्देश पर इसकी जांच कराई गई।

जांच में तेल टेंकर के तीन चैंबर में कुल 91 सौ लीटर थिनर बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने नवादा जिला के मुफ्फसिल थाना के अंबिका बिगहा निवासी राजकुमार का पुत्र टैंकर चालक 21 वर्षीय रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने चालक से तेल टेंकर से हो रही कारोबार के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बाद में  केस दर्ज कर गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस तेल कटिंग में शामिल लोगों के धर-पकड़ के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page