पीपराकोठी में अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 

पीपराकोठी में अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 
Facebook WhatsApp

–  युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी व राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता  की दिशा में एक सार्थक प्रयास: राधामोहन 

मोतिहारी। पीपराकोठी में मेरा युवा भारत, पूर्वी चंपारण द्वारा आयोजित अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रतिभागी जिला नालंदा से आये युवाओं से संवाद किया। इस अवसर पर सांसद राधा मोहन सिंह ने अपने विचारों से अवगत कराया।

अंतरजिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम युवाओं के बीच कहा कि आपसी समझ, संवाद, सांस्कृतिक समन्वय और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने की एक महत्वपूर्ण एवं उद्देश्यपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक जिले के चयनित युवाओं को निर्धारित अवधि के लिए दूसरे जिले में भेजा जाता है, ताकि वे वहां की सामाजिक संरचना, सांस्कृतिक परंपराओं, रीति-रिवाजों, स्थानीय जीवन-शैली तथा शैक्षणिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को निकट से समझ सकें।

कार्यक्रम केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यवहारिक अनुभव पर आधारित है। प्रतिभागियों को स्थानीय संस्थानों, विकास परियोजनाओ, कृषि एवं कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया जाता है, जिससे वे जमीनी स्तर पर कार्यप्रणाली को समझ सकें। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक आदान-प्रदान, समूह चर्चा, अनुभव साझा सत्र, श्रमदान, क्षेत्र भ्रमण तथा स्थानीय समुदाय और युवा समूहों के साथ संवाद जैसी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

इस पहल का उद्देश्य विभिन्न जिलों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास मॉडल से युवाओं को परिचित कराना, दीर्घकालिक संबंध स्थापित करना तथा सफल कार्य पद्धतियों का आदान-प्रदान करना है। कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page