रक्सौल विधायक ने विधानसभा में उठाई पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्थापना की मांग 

रक्सौल विधायक ने विधानसभा में उठाई पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्थापना की मांग 
Facebook WhatsApp

 

–   मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

रक्सौल। विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्रों को स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने एक बड़ी पहल की है। मंगलवार को बिहार विधानसभा सत्र के दौरान विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने रक्सौल अनुमंडल में एक नए राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना का प्रश्न प्रमुखता से उठाया।

सदन को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रक्सौल एक घनी आबादी वाला अंतरराष्ट्रीय सीमांचल और महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है, लेकिन यहाँ तकनीकी शिक्षा के पर्याप्त संसाधनों का अभाव है। इस कारण स्थानीय छात्रों को पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय, नेपाल या अन्य दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है।

विधायक  ने सरकार से मांग किया कि ‘सात निश्चय-2 के तहत स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक पाठ्यक्रमों से जोड़ने के लिए रक्सौल में स्वतंत्र पॉलिटेक्निक कॉलेज या राजकीय पॉलिटेक्निक मोतिहारी का विस्तार केंद्र स्थापित किया जाए।  इस महत्वपूर्ण विषय पर जवाब देते हुए  विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रक्सौल में संस्थान स्थापित करने के प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिया। 

विधायक श्री सिन्हा ने इस संबंध में अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उनकी पूरी कोशिश रक्सौल को शिक्षा और रोजगार का केंद्र बनाने की है, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही बड़े कारोबार में सीधे रोजगार के अवसर मिल सकें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page