हाजीपुर-सुगौली नई रेल लाइन परियोजना की राशि से वंचित रैयतों से कागजात की मांग
मोतिहारी। हाजीपुर-सुगौली नई रेल लाईन निर्माण परियोजना अन्तर्गत जिन रैयतों का भुगतान नहीं हुआ है वे 16 फरवरी या किसी भी कार्य दिवस को जमीन से संबंधित कागजात जिला भू अर्जन कार्यालय में प्रस्तुत कर दें, ताकि भुगतान की दिशा में कार्रवाई की जा सके।
उल्लेखनीय है कि मौजा सिसवा पटना, अंचल-कल्याणपुर, मौजा खजुरिया चादर नं.-01, 02, बरवा, अचंल अरेराज, मौजा-मुरली खास, अंचल-संग्रामपुर, मौजा बीजधरी माफी, बैशखवा, बीजधरी निजामत, लोहरगांवा, अंचल केसरिया, मौजा-सेवराहां, दुधही, घीवाढ़ार, चड़रहिया, अंचल हरसिद्धि, मौजा-अमवा, अहिरौलिया अंचल-कोटवा, मौजा-खजुरिया-1, बरवा, अंचल अरेराज के संबंधित रैयतों को पूर्व में इस कार्यालय द्वारा उपरोक्त भू-अर्जन वाद में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा प्राप्त करने के लिए धारा 37 (2) एक्ट, 30 (2013) के तहत् नोटिस निर्गत किया गया था।
सूचना दी गई थी कि उपरोक्त भू-अर्जन वाद में राशि आदेश दिया गया था, परन्तु समुचित कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया है। नतीजतन जमीन का नहीं दिया जा सका है।कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। फलस्वरूप राशि से वंचित रैयतों के लिए उक्त आदेश जारी किया गया है।

