राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण
Facebook WhatsApp

 सुगौली। परियोजना निदेशक बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्था पंचायती राज विभाग के आदेश के आलोक में प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायती राज के संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण किया गया।

प्रखंड परिसर स्थित सभागार में चल रहें प्रशिक्षण में दुसरे दिन प्रखंड के पंचायत सचिव, मुखिया और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण प्रति वर्ष राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षक संदीप कुमार ने बताया कि लिंग संबंधित,स्वंयसेवी सहायता समूह और ई. ग्राम कचहरी के विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन ग्राम कचहरी के सरपंच,उप सरपंच,न्यायमित्र और कचहरी सचिव को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण देने वालों में धनराज कुमार,मंजित सिंह और प्रशिक्षण लेने वालों में रणधीर  कुमार,मेंहदी अब्दुल्लाह,जुगल किशोर,मुखिया अवधेश प्रसाद कुशवाहा,मूखिया मैनेजर सहनी,सुनिल सहनी सहित अन्य प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page