गंडक नदी में डूबे युवक का चार दिन बाद मिला शव,परिजनों में कोहराम
– पुछरिया तिवारी टोला के समीप खरई काटने के दौरान डूबा था युवक
संग्रामपुर।गंडक नदी में डूबे व्यक्ति का चार दिन बाद नदी किनारे शव मिला। मृतक बरियरिया टोला राजपुर पंचायत के वार्ड दो जलहा गांव के रामेश्वर महतो का 36 वर्षीय पुत्र जितेंद्र महतो बताया जाता है ।थानाध्यक्ष अनुप कुमार ने बताया कि शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया गया।
परिजनों ने बताया कि बीते गुरुवार को घर से नदी किनारे पुछरिया तिवारी टोला के समीप खरई काटने गया था, लेकिन देर सन्ध्या तक घर नही पहुँचा तो परिजन खोजबीन करते हुए नदी किनारे पहुचें, जहां मृतक का मोबाइल चप्पल व हसुआ मिला ।
परिजनो ने इसकी सूचना सीओ व पुलिस को दी। तब एनडीआरफ की टीम ने शुक्रवार को पुछरिया से लेकर डुमरिया तक खोजा नही कोई सुराग नही ।शनिवार की देर संध्या नदी किनारे शव तैरता मिला जानकारी पर परिजन पहुच पुलिस को सूचना दिये। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।
शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मानती देवी मां हिरामती देवी का रो-रो कर हाल बेहाल हैं। मृतक को संध्या कुमारी, मोनिका कुमारी दो पुत्री व एक पुत्र पंकज कुमार है । मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति था, उसी के कमाई पर बच्चों की पढ़ाई, परिजनों इलाज व परिवार का भरणपोषण होता था।
बरियरिया टोला राजपुर अर्चना कुमारी के प्रतिनिधि भूषण कुमार, पंसस प्रतिनिधि मुन्ना महतो व समाजसेवी भोला सिंह ने परिजनों के प्रति सम्बेदना व्यक्त करते हुए आपदा के तहत मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की है।

