रोमांचक मुकाबले में पुलिस एकादश ने पत्रकार एकादश को तीन विकेट से हराया
मोतिहारी। बिहार पुलिस सप्ताह अंतर्गत पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित पुलिस व पत्रकार एकादश का क्रिकेट मैच रोमांचक रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पत्रकार एकादश ने निर्धारित 10 ओवर में 61 रन का स्कोर खड़ा किया। चितरंजन कुमार ने सर्वाधिक 20 रनों की पारी खेली।
पुलिस एकादश के लिए लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं रहा। कसी गेंदबाजी व फिल्डिंग की बदौलत मैच का नतीजा अंतिम ओवर में आया। 9.4 ओवर में 7 विकेट खोकर पुलिस एकादश ने रोमांचक जीत हासिल की।
पुलिस एकादश की ओर से एसपी स्वर्ण प्रभात व साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके पूर्व एसपी स्वर्ण प्रभात ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया।मैच के अंतिम क्षण में सभी खिलाड़ियो को मेडल प्रदान किया गया। जबकि विजेता पुलिस टीम को कप प्रदान किया गया।इस दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि ऐसे आयोजन से पुलिस और जनसहभागिता को मजबूती मिलती है।

