जी.के.मेमोरियल स्कूल में रंगोत्सव समारोह का आयोजन
सुगौली। जी. के. मेमोरियल स्कूल छपरा बहास के प्रांगण में रंगारंग सांस्कृतिक “रंगोत्सव” वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि सुगौली विधानसभा के विधायक बबलू गुप्ता रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीपोत्सव के साथ शुभारंभ हुई। जिसमें ट्रस्टी रामगोपाल खंडेलवाल,विद्यालय के निदेशक अमरेंद्र पांडेय, विद्यालय के प्राचार्य डॉ.अब्राहम जॉर्ज एवं उप प्राचार्या स्मिता पांडेय शामिल रही।
तपश्चात विद्यालय के नन्हे बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध रहे। बच्चों ने अपना परचम इस प्रकार लहराया कि दर्शक की तालियों से प्रांगण गूंज उठा। विद्यालय के निदेशक ने एक संदेश दिया कि मेधावी छात्रों के लिए शत- प्रतिशत छात्रवृत्ति की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है।
प्राचार्य ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन को सराहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण मौजूद थे। विधायक बबलु गुप्ता, रामगोपाल खंडेलवाल, रीतेश खंडेलवाल, संजय संजू सहित बडी संख्या में अभिभावक और गण्यमान्य लोगों ने भागीदारी निभाई।

